नीमच। नीमच गौरव दिवस महोत्सव के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा आयोजित गौरव दिवस समारोह के अंतर्गत सुबह शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शाम को टाउन हॉल स्थित अटल सभागार में बाबा ऑर्केस्ट्रा एवं श्री शिवाय म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे सभागार को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि 3 जून का दिन नीमच के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मध्य भारत की पहली क्रांति की चिंगारी नीमच से भड़की थी। देश की आजादी में नीमच का योगदान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को नगर पालिका सभापति एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़ ने भी संबोधित किया।
भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान-
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों, कलाकारों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां-
राजेश शर्मा (पंडित) के नेतृत्व में बाबा ऑर्केस्ट्रा के श्री शिवाय म्यूजिकल ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जितेंद्र चौहान ने महाकाल भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी लोकनृत्य ष्काल्यो कूद पड़्यो मेला मेंष्, ष्मोरनी बागा में नाचे आधी रातष् मयूर नृत्य तथा विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कल्पना एवं नितिन चौहान द्वारा प्रस्तुत ष्दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिएष्, ष्ऐ मेरे वतन के लोगोंष् और ष्यह मेरा इंडियाष् जैसे देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन ष्यह देश है वीर जवानों काष् गीत पर सामूहिक नृत्य और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, एल्डरमैन शांतिलाल गुप्ता, पार्षद राकेश किलोरिया, रामलाल ग्वाला सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य, पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।