BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 10:36 am
KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर निकालेगी साइकिल रैली, शहरवासियों को देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून 2026 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने बताया कि रैली का शुभारंभ प्रातः 7 बजे फव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। इसके बाद साइकिल एवं दोपहिया वाहन रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए स्मृति वन (गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट-1) में पहुंचकर संपन्न होगी।

रैली का मार्ग-
रैली फव्वारा चौक से प्रारंभ होकर बारादरी चौराहा, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, कमल चौक, गायत्री मंदिर, सुजुकी शोरूम एवं शिवाजी सर्कल होते हुए स्मृति वन में समाप्त होगी।

सामाजिक संगठनों की भागीदारी-
आयोजित रैली में शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी भी अपने बैनर एवं तख्तियों के साथ भाग लेंगे।

अनुमति हेतु आवेदन-
संस्था द्वारा रैली आयोजन की अनुमति हेतु 24 मई को ही कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत बनाने की अपील की है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE