BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 12:22 pm
KHABAR : नीमच में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, भारत विकास परिषद का आत्मरक्षा शिविर शुरू, 150 से अधिक बालिकाएं हुई शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बेटियों को आत्मनिर्भर, निर्भीक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को सीएसवी अग्रोहा भवन में उत्साह के साथ किया गया।

शिविर के पहले ही दिन 150 से अधिक बालिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखने में गहरी रुचि दिखाई। शिविर का शुभारंभ प्रांतीय महिला प्रमुख एवं मुख्य प्रशिक्षक पूजा चित्तौड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर पूजा चित्तौड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। आत्मविश्वास और साहस ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

8 से 10 मई तक चलने वाले इस शिविर में 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस, खेलकूद एवं अनुशासन की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण में समृद्धि चित्तौड़ा, सलोनी कुशवाहा एवं कनिका जायसवाल सहयोग कर रही हैं।

कार्यक्रम में महिला प्रमुख सुनीता चौधरी, संयोजिका मीना जायसवाल, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक सहित परिषद् के पदाधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE