भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी बड़े एक्शन मोड में नजर आएंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता गुरुवार को मालवा अंचल के रतलाम और उज्जैन जिलों के दौरे पर रहेंगे। जहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बड़े प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होकर उन्हें आगामी रणनीतियों की ट्रेनिंग देंगे।
दोपहर में रतलाम में सजेगा प्रशिक्षण शिविर
जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी आज सबसे पहले रतलाम पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
बूथ मैनेजमेंट और संगठन की ट्रेनिंग
इस शिविर में पीसीसी चीफ और प्रदेश प्रभारी खुद मौजूद रहकर पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, बूथ मैनेजमेंट और जनता के बीच सरकार की विफलताओं को ले जाने की बारीकियों की ट्रेनिंग देंगे।
शाम 4 बजे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बड़ी बैठक
रतलाम का कार्यक्रम खत्म करने के बाद दोनों नेता सीधे धर्मनगरी उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में शाम को कांग्रेस का एक और बड़ा और महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है।
ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों की क्लास
शाम ठीक 4ः00 बजे उज्जैन में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इस शिविर में जीतू पटवारी जमीनी स्तर के सबसे मजबूत सिपहसालारों ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे और संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।