रतलाम। इंदौर के किड्स कॉलेज सीनियर विंग, धार रोड पर आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ रतलाम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश द्वारा किया गया, जिसे वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में कई पदक अपने नाम किए।
गोल्ड मेडल विजेता-
नंदनी राठौर, प्रतिज्ञा राठौर, आराध्या शर्मा, यामिनी वेद, खुशबू परमार, विजय योगी, आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर।
सिल्वर मेडल विजेता-
केशवी वर्मा, राजश्री राठौर, शिवानी चौधरी, दिशा निगम, सुरभि सेठिया, हैप्पी जांगलवा, भाविका जैन एवं आरुष कुशवाहा।
ब्रॉन्ज मेडल विजेता-
महिमा शर्मा, कृतिका शर्मा, चेष्टा चादवाडिया, अरमान शेख, साक्षी जंगलवा, कुणाल सैन एवं नितेश मिस्त्री। इसके अलावा वैभवी पाटीदार, दिव्य सोलंकी, अन्वी कमरिया, गुरवीर गुर्जर, दिव्यांश मिस्त्री एवं हेमंत राठौड़ ने भी बेहतर प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के दौरान एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शोडावले एवं महासचिव आशुतोष दादीच ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम तलोदिया ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं जिला सचिव जितेंद्र राठौर, शिवरादित्य सिंह, शुभम खराड़ी एवं सूरज केसरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पायल योगी ने प्रतियोगिता में कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के संरक्षक चंद्रप्रकाश ओस्तवाल सहित पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।