नीमच। भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर का समापन आज सीएसवी अग्रोहा भवन में किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ 8 मई को मुख्य शिक्षिका पूजा चित्तौड़ा द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कर किया गया था। इस शिविर में 150 से अधिक बालिकाओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर, शस्त्र प्रशिक्षण एवं खेलकूद गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान समृद्धि चित्तौड़ा, सलोनी कुशवाहा एवं कनिका जायसवाल ने भी बालिकाओं को सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह आज शाम 5 बजे आयोजित होगा, जिसमें बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा कौशल, लाठी एवं तलवार संचालन का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।