BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंडर- 19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में नीमच.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे.. <<     जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा.. <<     BIG NEWS : फिर सुर्खियों में जिला अस्पताल, खाना.. <<     KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 1:54 pm
BIG NEWS : जिले की पंचायत चीताखेडा और हठधर्मी जनप्रतिनधी, जब नहीं सुनी जिम्मेदारों ने जनसमस्या तो पंच ने उठाया ये कदम, ग्रामीणों ने लगाए कई आरोप, पढ़े नवीन लोहार की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। ग्राम पंचायत चीताखेडा में कोई सुनने वाला नहीं है। यहाँ निर्वाचित पंच की ही नहीं सुनी जा रही है तो ग्रामीणों को तो बात ही नहीं करनी चाहिए। चीताखेडा गांव के  क्रमांक 09 में गंदगी के अंबार और कचरे की ढेर को लेकर वार्ड पंच और रहवासियों द्वारा बार बार पंचायत को अवगत कराया गया लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

वार्ड क्रमांक 09 के पंच प्रतिनिधि मुबारिक मंसूरी ने बताया कि जब जनता द्वारा चुने हुए पंच की नही सुनी जा रही है तो आम जनता की सुनवाई कब होंगी। पिछले कई समय से कचरा वाहन बंद है जिससे गांव मे जगह जगह कचरे के ढेर लग गए।  लेकिन पंचायत है कि कुम्भकरणीय नींद में है। मेरे द्वारा पंचायत को कई बार अवगत कराया गया कि वार्ड में एक परिवार में सामाजिक कार्यक्रम भी है और उनके घर के पास ही कचरे का ढेर लगा हुआ है। लेकिन सरपंच और सचिव ने इसे अनसुना कर दिया। इस कारण मैंने खुद ने अपने निजी खर्चे से यहाँ से कचरा हटवाया। 

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुबारिक मंसूरी ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए आगे बताया कि सरपंच राजनीतिक द्वेषता के कारण भी मेरे वार्ड में विकास के नाम पर पक्षपात करते है। मै कांग्रेस समर्थित हूँ इसलिए मेरे वार्ड में सरपंच ध्यान नहीं देते है। कई जनहित के मुद्दों को लेकर मैंने पंचायत को अवगत करवाया लेकिन मेरे वार्ड में सरपंच द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। 
 
वहीं बात करे तो गांव में पानी की समस्या भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। पर इस ओर भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। वार्ड नम्बर 1 में पीएचई विभाग से पाइप लाइन कब की मंजूर पड़ी है लेकिन पंचायत अपनी हटधर्मिता के चलते कोई अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। जिसका खामियाजा बेचारी जनता को भुगतना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत हमारी नही सुनती तो जनपद और जिले मे बैठे अधिकारी हमारी समस्या को हल करवाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE