BREAKING NEWS
BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 12:27 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण, विधायक व नपाध्यक्षा ने अभिनंदन विस्तार कॉलोनी की महिलाओं को बांटे, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं नपा अध्यक्षा रमा देवी बंशीलाल गुर्जर में ने अभिनंदन विस्तार कॉलोनी से किया। स्वीकृति पत्र के वितरण का कार्य मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण 1 से 7 मई के बीच घर -घर जाकर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बंसीलाल गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवलाल शाक्य, महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी चौहान, नपा सीएमओ मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरकार बहनों के लिए बहुत ही अच्छी योजना लेकर आई है। प्रदेश की बहनों को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार बनाए रखने एवं परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना लाई गई है। सर्वप्रथम लाड़ली बहना रचना पाठक को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र वितरण करते हुए घर-घर जाकर लाड़ली बहना गायत्री पोरवाल, तस्लीम पानवाला, लीला ठक्कर एवं कामना ठक्कर को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मंदसौर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कुल 21 हजार 131 आवेदन योजना अंतर्गत प्राप्त हुए।

नपा अध्यक्षा गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लेकर आए हैं। जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE