BREAKING NEWS
KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<     BIG REPORT : रतलाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 1:29 pm
BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग का अलर्ट, कल फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम के आसार, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई शहरों में ओले भी गिरे। अब मानसून की दस्तक के पहले एक और पश्चिमी विक्षोप एक्टिव होने जा रहा है। इससे फिर एमपी के कई शहरों में झमाझम के आसार बन रहे हैं। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अबकी बार एमपी के साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट से मानसून एंट्री करेगा। पिछले साल खंडवा, खरगोन के रास्ते मानसून ने एंट्री की थी। इस बार भी यही संभावना है। 18 से 20 जून के बीच मानसून प्रदेश में एक्टिव हो सकता है। बड़े शहरों में इंदौर-भोपाल में सबसे पहले आएगा। फिर जबलपुर और ग्वालियर में बादल बरसेंगे। इसके पहले कल 3 जून से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से गर्मी का असर नहीं रहेगा, जिससे टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। 

प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश-
प्रदेश में कल 3 जून से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इसका असर आज शुक्रवार से ही प्रदेश में देखने को मिलेगा। आज प्रदेश के कई जिलों में बादलों की जमावट रहेगी। इसके चलते 3, 4 और 5 जून को उत्तरी मध्यप्रदेश यानी ग्वालियर-चंबल संभाग समेत अन्य स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। नीमच, मंदसौर, रतलाम में भी हल्की बारिश होगी। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE