BREAKING NEWS
NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 4:50 pm
KHABAR : पंचायत स्तर पर होगा स्वरोजगार शिविरों का आयोजन, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं से की लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनुसूचित जाति, जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित संत रविदास स्वजरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसामुण्डा, स्वरोजगार योजना एवं ट्ंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत युवाओं के लिए स्वरोजगार शिविरों का आयोजन कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 
पांच जून 2023 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक ग्राम पंचायत भवन बोरखेडी, पानडी, गिरदौडा, बामनिया, लखमी, तालखेडा, कराडिया महाराज, 6 जून को चेनपुरिया, मजिरिया, बनडा, पिपलिया हाडी, 7 जून को ढोढर, सुवासरा बुजुर्ग, पिपलिया रावजी, भदाना, बुझ, कचौली, खडावदा एवं सेमली इस्तनमुरार में स्वारोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 
इसी तरह 9 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जावद क्षेत्र की पंचायत भवन बरखेडा कामलिया, मोडी, आम्बा, ताल, सरवानिया मसानी, झांतला, तारापुर, अथवा बुजुर्ग व 12 जून को बाणदा, दडोली, जनकपुर, लासुर एवं ग्राम पंचायत दामोदरपुरा में स्वरोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित होकर बेरोजगार युवाओं को विभाग व्दारा संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे और उनके ऋण आवेदन पत्र भरवाएंगे। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने अजा, जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं से ग्राम पंचायतों में आयोजित उक्त शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आव्हान किया है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE