BREAKING NEWS
NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 7:17 pm
BIG NEWS : जिले का दलौदा और बन्दुक की नोक पर बलात्कार, जब पुलिस के कानों तक पहुंची खबर तो लिया बड़ा एक्शन, फिर तत्काल कार्यवाई कर किया आरोपी को पिस्तौल सहित गिरफ्तार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर में महिलाओ सम्बंध गम्भीर अपराधो मे त्वरीत कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सौलंकी अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा थाने के अपराध अपराध क्रमांक 195/2023 धारा 376(2)एन, 452, 427, 323, 506 भादवि एंव 25, 27 आर्मस एक्ट में आरोपी विजय उर्फ सोनु लालवानी पिता विनोद लालवानी उम्र 25 वर्ष निवासी शिक्षक कालोनी दलौदा को तत्काल गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल मय 4 राउण्ड के गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जून 2023 को फरियादीया/पीड़िता के द्वारा थाना दलौदा पर रिपोर्ट कि थी कि आरोपी विजय उर्फ सोनु लालवानी पिता विनोद लालवानी निवासी शिक्षक कालोनी दलौदा के द्वारा शादी का झांसा देकर करीब एक साल से बलात्कार कर रहा था। शादी का बोलने पर आरोपी विजय दुबई भाग गया था। जो कल रात्री 11 बजे विजय ने जबरजस्ती बलपुर्वक पीड़िता घर के अन्दर घुसकर उसकी ईच्छा के विरुद्द शारीरिक सम्बंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसे अपने पास रखी पिस्टल की नोक पर जान से मारने की धमकी दी गई जिसके कारण पीड़िता के डर जाने पर वह राजी हो गई। जिस पर आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाये तथा पीड़िता द्वारा पुनः सम्बंध बनाने से मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट कर उसके घर मे तोड़फोड़ कर पुनः पिस्टल की नोक पर उससे शारीरिक सम्बंध स्थापित किये गये जिस पर पीड़िता द्वारा हिम्मत कर थाना दलोदा पर आरोपी के विरुद्द रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता की रिपोर्ट से थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 195/2023 धारा 376(2)एन, 452, 427, 323, 506 भादवि एवं 25, 27 आर्मस एक्ट का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया। 

दौराने अनुसंधान तत्काल आरोपी विजय उर्फ सोनु लालवानी पिता विनोद लालवानी उम्र 25 वर्ष निवासी शिक्षक कालोनी दलौदा को गिरफ्तार कर उसके द्वारा घटना मे प्रयुक्त की गई पिस्टल मय चार राउण्ड जप्त करने मे सफलता अर्जित की गई है। आरोपी विजय लालवानी से पिस्टल एवं राउण्ड के सम्बंध मे पुछताछ करते उक्त पिस्टल एवं राउण्ड भय्यु लाला उर्फ नुर अफजल पिता मीर अफजल निवासी देवलजी राजस्थान से लेकर आना बताया है जिसे भी प्रकरण मे सह आरोपी बनाया जाकर आरोपी भय्यु लाला की तलाश जारी है। अनुसंधान जारी।

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक पुष्पा चौहान थाना प्रभारी महिला थाना मन्दसौर, थाना  प्रभारी दलौदा उनि संजीव सिंह परिहार, प्रआर 67 उमंग शर्मा, प्रआर 295 राकेश शर्मा, प्रआर 301 रसीद पठान, आर 804 विक्रम पाटीदार, मआर 07 लक्ष्मी पाटीदार  का योगदान सराहनीय रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE