BREAKING NEWS
KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर का नगर परिषद ग्राउंड में.. <<     देवास के स्पोर्ट्स पार्क में सनसनीखेज.. <<     KHABAR : लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण, राज्यसभा चुनाव.. <<     शाजापुर में पुलिस का महा-ऑपरेशन, एसपी यशपाल.. <<     KHABAR : मॉकड्रिल, फायर ऑडिट और सीसीटीवी व्यवस्था.. <<     NEWS : जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरी.. <<     KHABAR : 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मंथन, विकसित.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 पर मंथन, किसानों की मांगों.. <<     मध्य प्रदेश की जेलों में योग सप्ताह का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 1:34 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग की चेतावनी, एमपी के 20 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ झमाझम, यहां गिरेंगे ओले, नीमच व मंदसौर में भी दिखेगा असर, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसके संकेत भी जारी कर दिए है। मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश के करीब 20 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश व ओले गिरने की संभावना है। इंदौर संभाग के बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं भोपाल-ग्वालियर समेत करीब 20 जिलों में मौसम बदला-बदला रहेगा। यहां बूंदाबांदी हो सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से पिछले दो-तीन दिन से बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है। ऐसा ही दौर सोमवार को भी जारी रहेगा। फिर इसका असर कम हो जाएगा। भोपाल में सोमवार-मंगलवार को बादल रहेंगे। 8 जून से मौसम साफ हो सकता है।

इन जिलों में गिर सकते हैं ओले- 
प्रदेश के भोपाल, सीहोर, बड़वानी, देवास, मंदसौर, नीमच, भिंड, श्योपुरकलां, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़ में बारिश हो सकती है। बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओले गिरने के आसार हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE