BREAKING NEWS
NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 5:56 pm
NEWS : वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में जिला पुलिस की एक ओर बड़ी कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 353 आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सोमवार तड़के जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 112 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए पुनः एक ही दिन में कुल 353 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक विशेष अभियान सोमवार तड़के संपूर्ण जिले में चलाया गया। जिसमें जिले के चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 112 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया। 

सोमवार तड़के कुल 520 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 318 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 299 सीआरपीसी में वांछित एवं विभिन्न प्रकरणों में वांछित 353 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

जिनमें विभिन्न एक्ट में 23 अपराधी, स्थाई वारंटी/उदघोषित अपराधी/धारा 299 सीआरपीसी में वांछित/गिरफ्तारी वारंटी में 125 अपराधी, एचएस/ हार्डकोर/इनामी 3 अपराधी, जघन्य अपराध में वांछित 3 अपराधी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 28 अपराधी सहित कुल 353 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक गंगरार वृत्त में 74 अपराधियों को दबोचा गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान जिले में पुलिस द्वारा एक प्रकरण आबकारी अधिनियम तथा एक प्रकरण आर्म्स एक्ट के दर्ज किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE