BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 12:21 pm
KHABAR : मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्‍यक्ष प्रताप करोसिया ने ली बैठक, बोले- जिले में विभिन्‍न विभागों में पदस्‍थ दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए करें कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। अध्यक्ष प्रताप करोसिया म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्‍यक्ष सुनील मालवीय सहित अपर कलेक्टर मुकेश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विशाल सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 राजकुमार ऋषिश्‍वर सहित समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी/ कर्मचारीगण सहित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा विभिन्‍न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान  पुलिस विभाग अंतर्गत थानों में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी / सफाई कर्मचारियों के संबंध में वेतन भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं बीमांकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग अन्तर्गत अनुसूचित जाति थाने में इनसे संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि 144 प्रकरण स्वीकृत होकर बजट के अभाव में लंबित हैं, जिन्हे शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये गये।

जिला चिकित्सालय अन्तर्गत सफाई कार्य के संबंध एजेंसी की जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें वर्ष 2021 के उपरांत कृष्णा सिक्यूरिटी को ठेका दिया जाना बताया गया। जिसमें कर्मचारियों की संख्या एवं कर्मचारियों के समय पर ई.पी.एफ. आदि कटोत्रा जमा कराने के निर्देश दिये गये।शिक्षा विभाग अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें एम.पी. कॉन एजेंसी के माध्यम से गुना जिले में 6 स्कूलों में कलेक्ट्रेट दर पर भुगतान किया जाना बताया गया। जिला पंचायत अन्तर्गत सफाई कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिसके संबंध में बताया गया कि पंचायतों द्वारा आवश्यकतानुसार रखें जाकर मनरेगा मजदूरी के मान से भुगतान किया जाता है। साथ ही जिला पंचायत द्वारा चिहित बस्तियों में सामुदायिक भवन बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

 नगर पालिका/ नगर परिषद अंतर्गत जिले की नगर पालिका/ परिषदों में कार्यरत सफाई कर्मचारी/ दै.वे. भो. कर्मचारियों एवं निकायों में रिक्त पद / भरे पद की जानकारी प्राप्त की गई तथा रिक्त पदों पर वरीयता के आधार पर शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ई.पी.एफ./ ई.आई.ई.एस. समय पर जमा करने एवं जमा राशि से अवगत कराने के निर्देश दिये गये। सफाई कर्मचारियों के लिए महर्षि बालमिकी सामुदायिक भवन बनवाये जाने के निर्देश भी दिये गये तथा सफाई के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाकर शिक्षित व्यक्तियों को बुलाकर अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए मानवीय दृष्टिकोण रखकर ऋण मेला लगाने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित रमेश मालवीय एवं सुनील मालवीय जी के सफाई ठेका प्रथा समाप्त किये जाने एवं दै.वे.भो. / विनियमित कर्मचारियों में अन्य वर्गों के कर्मचारियों को पृथक करने का आग्रह किया गया। जिसमें अध्‍यक्ष द्वारा जिस पद पर भर्ती की गई है, उसी पद पर कार्य कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के अंत में संयुक्त कलेक्टरजैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त की गई ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE