BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 2:42 pm
KHABAR : नगर निगम में चुने हुए जनप्रतिनिधि ही पीड़ित, नगर निगम में नहीं हुई सुनवाई तो पार्षद ने जनसुनवाई में की शिकायत, सीवरेज लाइन की समस्या से परेशान है क्षेत्रवासी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नगर निगम में आम लोग तो अपने काम के लिए चक्कर लगाते ही हैं। लेकिन अब चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी सुनवाई नहीं होने पर कलेक्टोरेट में होने वाली जनसुनवाई का सहारा लेना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेस पार्षद कविता महावर ने क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से परेशान होकर जनसुनवाई शिकायत दर्ज करवाई है। कांग्रेस पार्षद से जब जनसुनवाई में आने का कारण पूछा गया तो पार्षद ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज का घटिया निर्माण हुआ है और सीवरेज का पानी सड़क पर फैल रहा है । नगर निगम के अधिकारियों और कमिश्नर से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है। परेशान होकर पार्षद ने जनसुनवाई में पहुंचकर सूरज के समस्या समाधान करने की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि रतलाम शहर में घटिया निर्माण की वजह से सीवरेज प्रोजेक्ट शुरुआत से ही विवादों में रहा है। यही वजह है कि आए दिन सीवरेज के गंदे पानी की समस्या की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, नगर निगम में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। कांग्रेस पार्षद कविता महावर ने नगर निगम के अधिकारियों पर काम नहीं करने और अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस पार्षद कविता महावर ने अपने क्षेत्र में सीवरेज लाइन के घटिया निर्माण और सीवरेज का पानी सड़कों पर बहने की शिकायत की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE