खरगोन। जनपद स्तर अंत्योदय समिति खरगोन की प्रथम बैठक का आयोजन सुनिल पाटीदार की अध्यक्षता में एसडीएम ओएन सिंह एवं सचिव अंत्योदय समिति द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानन्द सभाग्रह में सम्पन्न हुई। बैठक में अत्योदय समिति के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा कर विभागवार अपने कार्य एवं दायीत्व से अवगत कराते हुए सदस्यों के विचारों एवं प्रश्नांे का समाधान किया गया। अंत्योदय कार्यक्रम में सम्मिलित विभागों की योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचानों के लिए सदस्यों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के उददेश्य को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक के अन्त में खरगोन जनपद सीईओ राजेन्द्र शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।