खरगोन। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले भर में सामाजिक संस्थाओं, शासकीय संस्थाओं और कॉलेजो में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागृह में आनंद विभाग द्वारा एक संगोष्टि आयोजित की गई। इस दौरान अपर न्यायधीश अनिल कुमार दंदेलिया ने कहा कि अगर हमें हमारा भविष्य बचाना है तो सबसे पहले पृथ्वी और हमारे आसपास मौजूद वृक्षों और पेड़ो को बचाना होगा। अगर हम पेड़ नहीं लगा पा रहे तो कम से कम इनकी सुरक्षा ही करके पर्यावरण के प्रति अपना योगदान कर सकते है। संगोष्ठि के दौरान करीब पचास छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर चित्र कला की प्रदर्शनी लगाई। न्यायाधीश दांडेलिया ने चित्रकला प्रदर्शनी के कालाकारों को पुरुस्कार प्रदान किये। इसमें प्रथम विजेता युगांश पाठक को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय अक्षिता जायसवाल और तृतीय पुरस्कार कनिष्का मकास्रे ने जीता। कार्यक्रम में जिला युवा केन्द्र की समन्वयक पूनम कुमारी, आनंद क्लब के केबी मंसारे, लखनलाल पगारे, अंशुल भालसे, वर्षा दसौंधी, बशालिनी गावसिधे, आशीर्वाद जैन और अंकिता जैन उपस्थित रही। इस दौरान पर्यावरण पर काम करने पर सेवानिवृत्त शिक्षक बालकृष्ण भोंसले का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौनसिह डावर, रमेश चकवती अर्जुन वर्मा, राहुल गाडगे, काजल यादव का सराहनीय सहयोग रहा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।