BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 3:24 pm
BIG NEWS : नीमच का कलेक्टोरेट और मंगलवार का दिन, जब एडीएम नेहा मीना ने की जनसुनवाई तो सामने आई ये बड़ी शिकायत, अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को अपर कलेक्‍टर नेहा मीना एवं सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा ने जनसुनवाई करते हुए-104 आवेदको की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में डीकेन के भेरूलाल ने विपक्षी द्वारा झुठी शिकायत करने पर कार्यवाही करने, मोडी के कारूलाल राठौर ने भूखण्‍ड की अवैध खरीद फरोख्‍त कर बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नपा. कलोनी नीमच के राजेन्‍द्र कुमार जैन ने झुलती हुई विद्युत लाईन को व्‍यवस्थित करवाने, वार्ड नं.-एक कुकडेश्‍वर की मंजू कलवाडिया ने ठगी के प्रकरण में एफआईआर दर्ज करवाने, सरवानिया महाराज की घीसीबाई माली ने मकान से बेदखली करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, जीरन के ओमप्रकाश पाटीदार ने अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नीमच केंट के मोहम्‍मद यूनुस ने शिकायत का हल करवाने, चचौर के लियाक़त खान ने भाई की कंरट से मृत्‍यु होने पर आर्थिक सहायता एंव पुत्र को नौकरी दिलवाने एवं सिंगोली के अशोक कुमार शर्मा ने रायल्‍टी रसीदों की जॉच करवाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह मानपुरा के रणजीतसिंह राजपूत, कन्‍जार्डा के हीरालाल खाती, झांतला के देवीलाल माली, पुरानी नपा.की नफिसा मसूदी, कुकडेश्‍वर के राजेन्‍द्र ब्राहम्‍ण, बर्डिया जागीर के गोपाल प्रजापत, हरनावदा के फुलनदास भील, हरवार के बंशीलाल प्रजापत, कनावटी के बिलासचन्‍द्र पाटीदार, बावल जूनी के राधेश्‍याम भील, गांधी नगर नीमच के हरिवल्‍ल्‍भ विश्‍नोई, सुवाखेडा की बालीबाई तेली, केलूखेडा के हरिशंकर पाटीदार, सरोदा के मांगीलाल भील, बादीपुरा के राधेश्‍याम भावसार एवं भाटखेडा के गोपाल कुमावत ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE