BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 4:36 pm
KHABAR : ग्राम पंचायत मगरखेड़ी की राजस्थान कॉलोनी के रहवासी पहुंचे एसडीएम कार्यालय सौंपा ज्ञापन, 15 सालों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है रहवासी, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। कसरावद जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मगरखेड़ी की राजस्थान कालोनी के रहवासियों ने कालोनी  की मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण मंगलवार को सामूहिक रूप से रहवासियों द्वारा कसरावद एसडीएम महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया। ग्राम पंचायत मगरखेड़ी में कॉलोनीनाइजर द्वारा कालोनी काटी गई थी। जिसमें पिछले 15 सालों से बसी कालोनी में प्लॉट बेचने के बाद आज तक भी रहवासियों को कॉलोनीनाइजर द्वारा बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई है। रहवासियों द्वारा बताया गया की जब से कालोनी काटी गई है तब से आज तक भी कालोनी में मंदिर निर्माण पार्क निर्माण सड़क की व्यवस्था बिजली के खंभों की व्यवस्था ड्रेनेज लाइन से पानी निकालने की व्यवस्था और बारिश के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। बारिश में पूरी कॉलोनी में कीचड़ फैल जाता है। ड्रेनेज पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी व बदबू से रहवासी परेशान हैं। आठ दिन पूर्व भी एसडीम महोदय को ज्ञापन दिया गया था। आज फिर ज्ञापन दिया गया। जिसमें मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई है साथ ही कॉलोनीवासियों ने कारवाई की मांग की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE