BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 5:12 pm
BIG NEWS : कक्षा 5वीं एवं 8वीं का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित, शिक्षकों ने 6 दिनों में किया लाखों उत्‍तर पुस्तिकाओं का पुनः परीक्षण, 89 हजार अतिरिक्‍त विद्यार्थी उत्‍तीर्ण, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र स्‍कूल शिक्षा विभाग के द्वारा इस वर्ष आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा के पुन: परीक्षण उपरांत संशोधित परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि इन परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम विगत 15 मई 2023 को घोषित किए गए थे। जिसमें कतिपय शालाओं के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि नही करने के कारण कुछ बच्‍चे अनुर्तीण हुए थे। इसके साथ ही कई विद्यार्थी मात्र 1 या 2 विषयों में अनुर्तीण थे।
संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि, इस संबंध में माननीय स्‍कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री इन्‍दर सिंह परमार के दिशा निर्देशों के अनुसार विभाग ने समस्‍त 24 लाख विद्यार्थियों के डाटा विश्‍लेषण के उपरांत ऐसे लगभग 3 लाख 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों को चिन्हित किया जो शालाओं के द्वारा प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि नही करने के कारण या मात्र 1 या 2 विषयों में अनुर्तीण थे। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने छात्रहित में उन सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का पुन: परीक्षण करने का निर्णय लिया। इस हेतु समयबध्‍द कार्यनीति तैयार करते हुए 27 मई से 3 जून की अल्‍प अवधि में ऐसे 3 लाख 89 हजार 764 विद्यार्थियों की लगभग 5 लाख उत्‍तरपुस्तिकाओं का पुन: परीक्षण कर अंकों की प्रविष्टि तथा प्राप्‍ताकों का मिलान कर आवश्‍यकता होने पर सुधार किया गया। साथ ही शालाओं को प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि का अवसर भी प्रदान किया गया। इस प्रक्रिया के उपरांत कक्षा 5वीं के 44 हजार 293 तथा कक्षा 8वीं के 44 हजार 751 अतिरिक्‍त विद्यार्थी उत्‍तीर्ण घोषित हुए हैं। जिसके उपरांत सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 76.09 से बढकर 80.29 प्रतिशत एवं कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 82.27 से बढकर 86.02 प्रतिशत हुआ है।

कक्षा 8 का पूर्व घोषित परीक्षा परिणाम और संशोधित परीक्षा परिणाम एक नजर में

सम्मिलित छात्र1066405, पूर्व में जारीउत्तीर्ण छात्र811433, पूर्व में जारीउत्तीर्ण प्रतिशत76.09%, पुनर्मूल्यांकन तथा प्रोजेक्‍ट अंक प्रविष्टि उपरांत उत्तीर्ण छात्र 856184, पुनर्मूल्यांकन तथा प्रोजेक्‍ट अंक प्रविष्टि उपरांत उत्तीर्ण प्रतिशत 80.29%, अंतर उत्तीर्ण छात्र44751 एवं अंतरउत्तीर्ण प्रतिशत4.20%

परीक्षा परिणाम एक नजर में-
सम्मिलितछात्र1179883, पूर्व में जारीउत्तीर्ण छात्र958619, पूर्व में जारीउत्तीर्ण प्रतिशत82.27%, पुनर्मूल्यांकन तथा प्रोजेक्‍ट अंक प्रविष्टि उपरांत उत्तीर्ण छात्र 1014994, पुनर्मूल्यांकन तथा प्रोजेक्‍ट अंक प्रविष्टि उपरांत उत्तीर्ण प्रतिशत 86.02%, अंतर उत्तीर्ण छात्र44293 एवं अंतरउत्तीर्ण प्रतिशत3.75%।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं के ऐसे विद्यार्थी जो पूर्व में 15 मई 2023 के परीक्षा फल में मात्र 1 या 2 विषयों में अनुर्तीण थे अथवा जिनकी शालाओं द्वारा उनके प्रोजेक्‍ट कार्यो के अंको की प्रविष्ठि उनकी अंकसूची में नही की जाने के कारण अनुर्तीण थे वे संशोधित परीक्षा परिणाम राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र की वेबलिंक https://shorturl.at/owY14  या https://shorturl.at/jkrCU पर देख सकते है। संशोधित परीक्षा परिणाम में परिवर्तन की स्थिति में संबंधित शालाएं ऐसे विद्यार्थी को नवीन अंकसूची उपलब्‍ध करायेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE