BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 6:34 pm
KHABAR : पीएमवाय (शहरी) के लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के लिए चलेगा विशेष अभियान, जून माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफल क्रियान्वयन के बेमिसाल 8 वर्ष 25 जून 2023 को पूरे होने जा रहे हैंI योजना की 8वीं वर्षगाँठ के पूर्व नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा योजना में लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के लिए 7 से 22 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। अभियान में समस्त परियोजनाओं में वर्तमान में लंबित एमआईएस अटैचमेंट, प्रथम स्तर/यूनिक की जियो टैगिंग, प्रथम किस्त के विरुद्ध अप्रारंभ आवास एवं अपूर्ण आवासों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समस्त नगरीय निकायों को इस विशेष अभियान के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के साथ दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
निकाय स्तर पर लंबित प्रकारणों के मान से दल गठित किये जायेंगे। दलों द्वारा पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों को एकत्र कर उनका निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही प्रतिदिन एमआईएस अटेचमेंट और यूनिक स्तर की जियो टैंगिंग का कार्य होगा। इस विशेष अभियान में समस्त लंबित कार्यों का निराकरण कर योजना में गति लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि योजना में अब तक 9 लाख 50 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए किये गये हैं। इनमें से 6 लाख 50 हजार से अधिक आवासों का कार्य पूरा कर लिया गया है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE