BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2023, 8:10 pm
REPORT : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगॉव, नागझिरी व उप स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा का औचक निरीक्षण, समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चौहान एवं डीसीएम धीरज गुप्ता ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगॉव, नागझिरी एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगॉव में सीएमएचओ द्वारा शासन के निर्देशानुसार मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, सिकल सेल जॉच, एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सिकल सेल टेस्ट किट उपलब्ध नहीं था। वहीं डॉ प्रज्ञा चौहान को क्षेत्र की गर्भवती माताओं की संपूर्ण जानकारी नहीं थी और न ही रिकार्ड उपलब्ध था। इसके लिए मातृत्व स्वास्थ्य एवं सिकल सेल किट जॉच नहीं होने के कारण शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदाय किये गये। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नागझिरी में चिकित्सकों से मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, सिकल सेल जॉच, एनसीडी कार्यक्रम, कायाकल्प, बायोमेडकल वेस्ट की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डॉ संजय वास्कले, डॉ सुदर्शन बिरला व कुमारी पटेल उपस्थित रही। यहां सीएमएचओ ने प्रत्येक शनिवार में उपस्वास्थ्य केन्द्र अनुसार एएनएम एवं सीएचओ की समीक्षा कर डाटा अनमोल पोर्टल पर अघतन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही हाई रिस्क महिलाओ को उनकी प्रसव तिथी के 7 से 10 दिवस पूर्व बर्थ वेटींग रूम में प्रसव केन्द्रो पर प्रसव हेतु भर्ती करवाने हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देश दिये गये। साथ ही हाई रिस्क महिलाओ को उनकी प्रसव तिथी के 7 से 10 दिवस पूर्व बर्थ वेटींग रूम में प्रसव केन्द्रो पर प्रसव हेतु भर्ती करवाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एएनएम राजकुमारी पटेल भी उपस्थित थी।      

उपस्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा में सीएमएचओ द्वारा मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, सिकल सेल जॉच, एनसीडी कार्यक्रम, छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल, गर्भावस्था के प्रथम सप्ताह में पंजीयन एवं हाइरिस्क का चिन्हांकन एवं प्रबंधन की समीक्षा की गई। साथ ही समस्त गर्भवती माताओ को उनके प्रसव तिथी के पूर्व ट्रेक कर प्रसव हेतु फोन से चर्चा कर या आशा के माध्यम से प्रसव के लिए संस्था स्तर पर पहुंचाए। इस दौरान सीएचओ विशाखा गुप्ता, एएनएम पुजा यावद एवं आशा पर्यवेक्षक गंगा सोलंकी उपस्थित थी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE