BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 11:22 am
BIG NEWS : नीमच का जिला कलेक्टोरेट और 7 घंटे का लंबा समय, जब न्याय की मांग को लेकर बुुजुर्ग पति-पत्नी ने किया ये काम तो हरकत में आया विभाग, सूचना मिलते ही बाहर आए तहसीलदार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की मनासा तहसील के कंजार्डा ग्राम निवासी हीरालाल पिता घीसालाल खाती ने पत्नी सहित जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रवेश द्वार के समक्ष मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 6.30 बजे तक 7 घंटे तक भूखे प्यासे रह कर धरने पर बैठकर न्याय की मांग की। शाम 6.30 बजे तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा हीरालाल के पास पहुंचे और पूरे मामले को जानने के बाद आश्वासन और विश्वास दिलाया कि बुधवार को उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर न्याय दिलाने का प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि हीरालाल के पिता की मृत्यु के बाद से ही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उसकी भूमि राजस्व रिकॉर्ड में होने के बावजूद भी उसे आए दिन सीमांकन का पंचनामा बनाकर रिकॉर्ड में हेराफेरी दर्शा कर परेशान किया जाता है। किसान दंपत्ति विगत कई वर्षों से इस मामले को लेकर परेशान और प्रताड़ित है। हीरालाल के एक पैर में लकवा है दूसरे पेड़ में मारपीट के कारण  रॉड लगी हुई है।इस कारण विकलांग हो कर चलने फिरने में परेशान है। किसान हीरालाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिलीप मेहता द्वारा भूमि राजस्व रिकॉर्ड के सर्वे क्रमांक 305 में नक्शे में भूमि को अन्य स्थान पर बताकर उसे छेड़छाड़ करने की साजिश रची गई है राजस्व रिकॉर्ड खाता नंबर 702 से मिला हुआ बता कर स्थिति का नाजायज लाभ उठाकर सर्वे नंबर 702 जो रास्ते से लगी हुई की भूमि है राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते जबरदस्ती कब्जा करने को लेकर आए दिन परेशान करने आरोप लगाया  है। दिलीप मेहता द्वारा बाड़े में रखी मक्का की फसल को बाहर फेंक दिया था जिसे जानवरों ने चार कर नष्ट कर दिया था ।दिलीप मेहता द्वारा आए दिन हीरालाल को मारपीट की धमकी दी जाती है। दिलीप मेहता के राजनीतिक प्रभाव के चलते  हीरालाल को न्याय नहीं मिल पा रहा है। हीरालाल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए मांग की है कि यदि 5 दिन की अवधि में उक्त मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगा जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि हीरालाल ने पूर्व में भी कई बार उक्त मामले को लेकर आने का आवेदन दिए लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही हुई धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे उसकी परेशानी में राहत नहीं मिल पा रही है। हीरालाल ने उक्त मामले को लेकर जिला कलेक्टर जनसुनवाई क्रमांक 163 पर भी आवेदन दिया है जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा एसडीएम मनासा को कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE