भवानीमंडी। मामला मिश्रॉली थाने का है जहां एक माह से 3 आरोपी अपहरण के मामले मे फरार थे, उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड़ ऋचा तोमर ने बताया कि मिश्रौली मे दिनांक 6 मई 2023 की रात्रि को विशेष सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को दाता का खेड़ा में बंधक बनाकर मारपीट की गई थी जिस पर थाना आजा पर दर्ज प्रकरण में वांछित मुलजिम की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक किशोर सिंह चौहान वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के सुपरविजन में दिनेश शर्मा थानाधिकारी थाना मिश्रौली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कृपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह जाति सोंधिया राजपूत उम्र 47 साल निवासी हरिसिंहजी का खेड़ा पुलिस थाना पगारिया जिला झालावाड़, नारायण नाथ पुत्र रामलाल नाथ बाबाजी उम्र 44 साल निवासी गुराडिया कला पुलिस थाना पगारिया जिला झालावाड़, ईश्वर सिंह उर्फ गजु पुत्र सरदार सिंह उर्फ़ उदय सिंह जाति सोंधिया राजपूत उम्र 29 साल निवासी लोहारिया थाना हाल गुराडिया कला पुलिस थाना जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है।