राजगढ़। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के लिए धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में सरदारपुर अनुभाग में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आवश्यक सड़क संबंधी सुधार कार्यों के लिए आज दिनांक 6 जून 2023 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल थाना प्रभारी राजगढ़ कमल सिंह पवार, ट्रैफिक सूबेदार रोहित निकम, राष्ट्रीय राजमार्ग के साइट इंजीनियर सौरभ कुमार एवं उनकी पूरी टीम सहित अनुभाग के सभी दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित रोड एजेंसी राष्ट्रीय राजमार्ग को दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था, विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए रोड मार्किंग, टी जंक्शन आदि पर गति अवरोधक रंबल स्ट्रिप एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के संबंध में विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया है।