BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 11:53 am
KHABAR : रामनगर से बावडिय़ा तक बने नवनिर्मित ब्रिज पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, डिवाइडर निर्माण को लेकर सौंपा आवेदन, गौशालाओं के निर्माण के बावजूद भी नही रखी जा रही गायें, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। रामनगर से बावडिय़ा तक बने नवनिर्मित ब्रिज में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्रिज पर डिवाइडर निर्माण एवं द्वितीय चरण की शहर मे निर्मित गौशालाओं में गायों को रखना प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर पं. रितेश त्रिपाठी ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी को आवेदन सौंपा। पं. त्रिपाठी ने आवेदन में बताया कि हाल ही में देवास शहर में बावडिय़ा से रामनगर तक नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ है। ब्रिज शुरू हुए जितने दिन नही हुए उससे ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। यहां तक कई दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है। ब्रिज पर लगातार दुर्घटनाएं होने का सिलसिला जारी है। तकनीकी रूप से ब्रिज की जो चौड़ाई होना चाहिए उतनी नही है। यदि ब्रिज पर कम चौड़ाई वाले डिवाइडर/रेलिंग का निर्माण किया जाता है तो यातायात व्यवस्थित होगा और दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। साथ ही देवास जिले में अनेक ऐसाी गौशाला है, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण रूप से हो चुका है, किंतु आज तक गौशालाओं में गायों को रखना प्रारंभ नही किया गया है। पं. त्रिपाठी ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर ब्रिज की चौड़ाई वाली जगह पर डिवाइडर व रेलिंग का लगाए जाने हेतु निर्देशित किया जाए और नवनिर्मित गौशालाओं में गोधन रखने हेतु शीघ्र उचित कार्यवाही की जाए। आवेदन पश्चात एसडीएम ने शीघ्र ही संबंधित अधिकारी से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE