BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 12:05 pm
KHABAR : लाड़ली बहना के खाते लिंक न होने पर बैंक पहुंचीं निगमायुक्त, समस्याओं को जानकर प्रबंधन को हल करने के दिए आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। लाड़ली बहना के लिए रविवार को छुट्टी के दिन बैंक खोली गई। पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खाते से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और आधार लिंक करने के लिए बैंकें खोली गई थीं। बावजूद इसके अभी भी 10 हजार पात्र बहनों के खाते लिंक नहीं हुए हैं, जबकि तीन दिन बाद यानी 10 जून से उनके खाते में एक हजार रुपए आना शुरू हो जाएंगे। लाड़ली बहना के खाते लिंक न होने पर निगमायुक्त कल बैंक पहुंचीं और समस्याओं को जाना। साथ ही बैंक प्रबंधन को हर हालात में समस्या का हल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिला हितग्राही के बैंक खातों में डीबीटी अपडेट नहीं हुआ व खाते को आधार कार्ड से लिंक करने में समस्या आ रही है। यह मालूम पडऩे पर कल रामबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा पर निगमायुक्त हर्षिका सिंह पहुंचीं। उनके साथ अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और जोनल अफसर शांतिलाल यादव भी मौजूद थे। निगमायुक्त सिंह ने बैंक में डीबीटी अपडेट कराने के साथ आधार से खाता लिंक कराने पहुंची महिलाओं से चर्चा कर समस्याओं को जाना। इसके बाद बैंक मैनेजर से जानकारी ली कि कितनी महिलाओं को डीबीटी अपडेट नहीं हुई है। इस पर उन्होंने मैनेजर को बैंक की खातेदार महिला हितग्राहियों के खाते को शीघ्र ही अपडेट करने के लिए कहा ताकि पात्र महिलाओं को 10 जून से योजना का लाभ मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE