BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 1:28 pm
REPORT : हेंडपंप उत्खनन एवं सुधार कार्य का वेरीफिकेशन गंभीरता से करें, पीएचई एवं ग्रामीण विकास की बैठक में अधिकारियां को डॉ. सिडाना ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने थ्री फेस प्राक्कलन एवं डिमांड नोट संबंधी विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग उक्त कार्य को जल्द पूरा करते हुए रिपोर्ट दें। डॉ. सिडाना ने कहा कि पीएचई द्वारा किए गए पेयजल उपलब्धता, हेंडपंप उत्खनन एवं सुधार कार्य जैसे अच्छे कार्यों का समुचित वेरिफिकेशन कर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विगत 2 सप्ताह में किए गए हेंडपंप, नलकूप खनन एवं स्थापना की विकासखंडवार समीक्षा की तथा संबंधित क्षेत्रों को सहायक यंत्रियों से वेरिफिकेशन रिपोर्ट भी मांगे। कलेक्टर ने कहा कि हेंडपंप उत्खनन एवं सुधार कार्य के वेरिफिकेशन गंभीरता से सुनिश्चित करें। उन्हांेने 2 सप्ताह में पूर्ण हुए कार्यों का ब्यौरा लिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, ईईपीएचई श्री भास्कर, आरईएस ईई श्री आर्माे एवं श्री धुर्वे तथा संबंधित उपस्थित थे।

कॉन्ट्रेक्टर को टर्मीनेट करने के निर्देश-
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने विगत 15 दिनों में हुए कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्हांेने निवास विकासखंड में चल रहे कार्यों की देरी से नाराजगी जाहिर की तथा ईईपीएचई को संबंधित कॉन्ट्रेक्टर को टर्मीनेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार कार्य समय-सीमा में पूरा करें, लापरवाही पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने बैठक में पीएचई के कार्यों के दौरान प्रभावित हुई सड़कों की मरम्मत की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व सड़कों की मरम्मत का कार्य गंभीरता से पूरा करें। उन्होंने पेयजल समस्या, सड़क सुधार की समस्या एवं नलजल योजनाओं से जुड़ी सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएचई एवं ग्रामीण विकास विभाग समन्वय के साथ लम्बित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE