पन्ना। जन अभियान परिषद पन्ना के तत्वाधान में जनपद पंचायत पन्ना के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें परिषद अंतर्गत सभी नवांकुर संस्थाएं एवं समस्त ग्राम तथा नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के साथ विकासखंड स्तरीय समीक्षा की गई। इस मौके पर शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से समस्त ग्रामीणों को कैसे लाभ दिलाया जाए, इस बारे में जिला समन्वयक आनंद कुमार पाण्डेय द्वारा चर्चा की गई। साथ ही योग दिवस के कार्यक्रम को प्रत्येक ग्रामों में सफल बनाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में नवांकुर संस्था अंगना फाउंडेशन, उन्नत शिखर संघर्ष समिति पन्ना, नवांकुर संस्था फुलवारी, नवांकुर संस्था रक्सेहा, नवांकुर संस्था मंटोला एवं समस्त विकासखंड स्तरीय ग्राम तथा नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। जिला समन्वयक द्वारा अन्य योजनाओं के बारे में प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओं को अवगत कराया गया तथा सक्रिय सहभागिता के निर्देश भी दिए गए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।