BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 5:21 pm
REPORT : जिले के 11 गांवों में कल 8 जून को होगा राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, कलेक्टर बोले- जिले में राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण की अभिनव पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गुरुवार को राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों द्वारा क्षेत्र के एक-एक गांव में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जाकर राजस्व संबंधी आवेदनों, शिकायतों, सीमांकन, नामांतरण बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का वितरण, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण, सार्वजनिक मार्ग चरनोई भूमि, शमशान भूमि मंदिर भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी नालों पर से अतिक्रमण को रोकने एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किए गए, अतिक्रमण को तत्काल हटाने का कार्य किया जावेगा। साथ ही, राहत राशि और दुर्घटना संबंधी प्रकरणों के निराकरण , पानी बिजली, खाद्य, स्वास्थ्य, पेंशन  आदि प्रमुख विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे, तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जावेगा।

संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने बताया, कि राजस्व सेवा अभियान 2023 प्रथम चरण के तहत आज गुरुवार 8  जून 2023 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच नगर तहसील के नीमच सिटी, नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम नेवड, जीरन तहसील के भवंरासा, व अमावली जागीर, जावद तहसील के ग्राम बावलनई, मनासा तहसील के ग्राम सांडिया, बालागंज,  सिंगोली तहसील के ग्राम ताल डबडा कला, लुहारिया जाट, कुकडेश्‍वर के ग्राम ढंढेरी में आज 8 जून 2023 को प्रातः11 बजे से विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।

कलेक्टर दिनेश जैन ने ग्रामीणों से राजस्व सेवा अभियान के तहत आयोजित इन विशेष राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं शिकायतों का निराकरण करवाने का आग्रह किया है। संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, प्रभारी तहसीलदारों को निर्देशित किया है, किवे राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर, पटवारियों के माध्यम से राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करें और अधिकाधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE