BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 5:31 pm
BIG NEWS : ऐसा क्या हुआ एसपी को लेना पड़ा ये बड़ा एक्शन, क्यों हटाये इस थाने से 14 पुलिसकर्मी और 22 को किया इधर उधर, पड़े खबर

Share On:-

राजगढ | मध्य प्रदेश में शासन स्तर पर सरकार तबादले कर रही है उधर जिला स्तर पर भी तबादलों का क्रम जारी है, प्रदेश के राजगढ़ जिले के एसपी ने बड़ी सर्जरी की है , उन्होंने 22 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है , बड़ी बात ये हैं कि इसमें एक ही थाने से 14 पुलिसकर्मी हटाये गए हैं राजगढ़ एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने चोरी की बढ़ती वारदातों के चलते जीरापुर थाने के टी आई को लाइन हाजिर कर दिया हैं वहीं शिकायतों के चलते एक ही थाने में पांच साल से ज्यादा जमे कालीपीठ थाने के 14 पुलिसकर्मियों को दूसरे थाने भेज दिया है, एसपी ने किले में कुल 22 पुलिसकर्मियों के तबादले किये हैं। एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एसपी को कालीपीठ थाने में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रही थी इसके अलावा यहाँ कुछ स्टाफ ऐसा भी था जिसे जमे हुए पांच साल से ज्यादा हो गए थे, एसपी ने ऐसे 14 पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। इसी प्रकार जीरापुर थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें नहीं रुक रही थी, एसपी ने एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी मुकेश गोड को लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर करनवास थाना प्रभारी अजय यादव को इस थाने में पदस्थ किया है। वहीं एसपी ने इसके अलावा कुछ और तबादले किये है इसमें संडावता चौकी प्रभारी देवेंद्र राजपूत को करनवास थाना प्रभारी बनाया है, इकलेरा चौकी प्रभारी अरविंद राजपूत को कुरावर थाना प्रभारी पदस्थ किया है, आरिक्षत केंद्र से मोहरसिंह मंडेलिया को सारंगपुर पदस्थ किया है, मंगलसिंह राठौर को संडावता चौकी प्रभारी पदस्थ किया है, धमेंद्र शर्मा को इकलेरा चौकी प्रभारी बनाया है और अमित त्यागी को नरसिंहगढ़ थाने में पदस्थ किया है।इन तबादलों पर एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि निर्धारित समय से अधिक समय एक ही थाने में हो जाने के कारण इन्‍हें इधर से उधर किया गया है, अभी अन्य थानों में भी फेरबदल किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE