नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच जिले के चयनित 32 तीर्थ यात्री वायुयान से शिर्डी की यात्रा पर 9 जून को जाएंगे। संयुक्त कलेक्टर प्रीती संघवी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नीमच जिले से चयनित 32 तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से तीर्थ यात्रा के लिए 9 जून को शिर्डी के लिए रवाना होंगे। जिले से चयनित तीर्थ यात्रियों का सम्मान समारोह आज 8 जून को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में शाम 4 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें तीर्थ यात्रियों का जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया जाकर, उन्हें बस द्वारा इंदौर के लिए रवाना किया जावेगा। जहां से 9 जून को यह तीर्थ यात्री वायुयान द्वारा शिर्डी की तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।