BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 6:35 pm
BIG REPORT : अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहे, कलेक्टर ने दिए आदेश, बोले- अब समय पर उपस्थित नहीं हुए तो होगी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि प्रायः देखने में भी आया है और जानकारी में भी लाया गया है, कि जिले के समस्त कार्यालयों एवं कलेक्टर कार्यालय के भवन में संयुक्त रूप से संचालित विभागों के जिला अधिकारीगण एवं उनके अधीन कार्यरत कर्मचारीगण कार्यालयीन नियत समय प्रातः 10 बजे से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर व्दारा पूर्व में कार्यालयों के भ्रमण के दौरान भी निर्देशित किया गया था, किंतु अभी भी कुछ विभागों के अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में नियत समय 10 बजे उपस्थित नहीं हो रहे हैं, यह स्थिति सु-शासन की छवि तो खराब करती ही है। साथ ही शासन के महत्वपूर्ण कार्य भी विभागों में समय पर पूर्ण नहीं हो पाते है। चूंकि अधिकारियों के नियत समय पर कार्यालय में उपस्थि‍त नहीं होने के कारण ही अधीनस्थ कर्मचारी भी समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। यह अत्यंत ही खेदजनक है। 

उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर जैन ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है, कि समस्त अधिकारीगण अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने अधीनस्थ स्टॉाफ को भी समय पर उपस्थित होने के लिए पाबंद करेंगे। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी कार्यालय की उपस्थिति पंजी निरीक्षण, अवलोकन हेतु मंगवाई जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के उपस्थिति पंजी में निरीक्षण दिनांक को हस्ता्क्षर नहीं पाए जाने अथवा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE