सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा अब तीर्थयात्रियों को वायुयान से तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। जिले के तीर्थयात्रियों को 06 जुलाई को मथुरा-वृन्दावन की तीर्थ यात्रा पर वायुयान द्वारा भेजा जाएगा। यात्रा में जिले से 32 तीर्थ यात्री एवं एक अनुरक्षक को भेजा जाएगा। इस यात्रा के लिए जिले से कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार वीडियोग्राफी सहित कम्प्यूटराईज्ड रेंडमाईजेशन (लॉटरी) किया गया। इस रेंडमाईजेशन में जिले के कुल 32 तीर्थ यात्रियों को चुना गया।