रतलाम। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश समस्त जिलों के पात्र महिलाओं को प्रतिमाह माह एक हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी जिसके स्वीकृत पत्र प्रदान किये जा रहे है। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय बाजना की रहने वाली राजेश्वरी को लाड़ली बहना योजना के लिये स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। राजेश्वरी का कहना है कि लाड़ली बहना योजना के तहत जो रूपये हमें प्रतिमाह मिलेंगे उससे हमें जीविकोपार्जन में काफी सहूलियत होगी। इसके लिये में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देती हूं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।