बागली। विगत दिनों झाबुआ जिले के थांदला में जैन संत श्री सुभेषमुनिजी मसा के साथ जंगलचर्या के दौरान एक समुदाय विशेष के कुछ शरारती युवकों द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार एवं अभद्र टिप्पणियां की गई थी। जैन संत समाज की अनमोल धरोहर है स्वयं की धारणा के साथ-साथ जगत की हित की काम करते हैं। उनके साथ इस प्रकार का अनुचित व्यवहार समस्त समाज के लिए असहनीय है। इसी के विरोध में श्री श्वेतांबर जैन सकल संघ हाटपिपलिया, बागली, चापड़ा, करनावद, डबलचौकी बधावा, पानी गांव के समस्त जैन समाज ने एकत्रित होकर बागली एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बागली एसडीएम शोभाराम सोलंकी को दिया जिसमें जैन समाज के लोगों ने बताया है कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। शासन प्रशासन उक्त शरारती युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। जिससे कि आगामी दिनों में फिर से इस प्रकार की घटना घटित ना हो साथ ही जैन संतों की सुरक्षा की मांग सरकार से की है।