नीमच। नीमच नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी गरिमा पाटीदार का तबादला अब मंदसौर हो गया है। पाटीदार की जगह अब वशिष्ठ नीमच नगर पालिका के सीएमओ होंगे।
गौरतलब है कि गरिमा पाटीदार की जगह पूर्व में भी नपा सीएमओ के रूप में ट्रांसफर हुआ था। लेकिन पाटीदार के रसूख के आगे वो ट्रांसफर कैंसिल हो गया। लेकिन इस बार गरिमा पाटीदार इस मुद्दे पर पिछड़ती गई और उनका तबादला मंदसौर हो गया। पाटीदार की जगह अब मनासा नगर पालिका के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ नीमच की कमान संभालेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।