BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 2:54 pm
KHABAR : रतलाम में लाडली बहना योजना का उत्साह, 10 जून को जिले की 2 लाख 46 हजार बहनों के खाते में आयेंगे 1 हजार रुपये, उत्सव के रूप में मनाया जाएगा दिन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश के साथ रतलाम जिले में भी लाडली बहना योजना की पहली राशि 10 जून को लाडली बहनों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इसे लेकर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उत्साह बना हुआ है। इससे पूर्व लाडली बहना योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं को घर घर जाकर योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। रतलाम जिले में कुल 2 लाख 46 हजार लाडली बहनों के बचत खाते में 10 जून को ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिसे महिलाएं 11 जून को अपने बचत खाते से आहरित कर सकेगी। योजना के स्वीकृति पत्र पाकर महिलाएं प्रसन्न है और 10 जून को लेकर उत्साहित भी हैं। रतलाम जिले में 10 जून के दिन को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां जारी है। जहां गांव-गांव में रंगोली बनाकर और लाडली बहनों द्वारा दीप जलाकर उत्सव मनाया जाएगा।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए हैं। जिन महिलाओं को स्वीकृति पत्र मिल चुके हैं, उनके चेहरे पर खुशी का अलग ही नजर आ रही है। महिलाएं अपनी खुशी का इजहार सेल्फी पाइंट पर सेल्फी खिंचवाकर भी कर रही हैं। आगामी 10 जून को जिले में गांव-गांव तथा शहरी क्षेत्र में वार्डवार कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटक, भजन आदि कार्यक्रम होंगे। लोकगीत एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी होंगी। लाड़ली बहना थीम पर महिलाएं जगह-जगह रांगोलियां बनाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात 10 जून की रात्रि में लाड़ली बहना दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उत्सव के स्वरूप में लाड़ली बहनें घर-घर दीप जलाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE