मनासा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों को निर्देशित किया गया कि 8 जून को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लाडली बहना ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की जानकारी दी जाए व मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन कर लाडली बहनों को प्रमुख जानकारियां उपलब्ध कराई जाए।
इसी के तहत आज मनासा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हांसपुर के पंचायत भवन पर लाडली बहना ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किरण कामदान पर्यवेक्षक महिला बाल विकास अधिकारी ने सभा मे आई सभी लाडली बहनों को मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण लाडली बहना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही स्वीकृति पत्र वितरित किए व पात्र महिलाओं की सूची का वाचन एवं मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन किया।
इस दौरान पंचायत सरपंच हरिशंकर धनगर, सचिव सुगना सालवी, सह सचिव दिनेश मालवीय, पर्यवेक्षक महिला बाल विकास अधिकारी किरण कामदान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग से एएनएम, सीएचओ, गांव को महिलाएं और ग्रामीणजन मौजूद रहे।