BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 5:07 pm
KHABAR : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होगा स्वस्थ्य मन-स्वस्थ्य तन अभियान का आयोजन, जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वस्थ्य मन स्वस्थ्य तन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के द्वितीय चरण में 10 जून 2023 को सेमिनार का आयोजन प्रातः 10 बजे से रेडक्रास सभागृह में किया जावेगा। सेमीनार महिलाओं एवं बच्चें के मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित होगा। सेमिनार में जिला चिकित्सालय के महिला रोग विशेषज्ञ डा. लाड धाकड द्वारा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के विषय पर जानकारी दी जावेगी। 
बाल रोग विशेषज्ञ डा. अंकित माहेश्वरी बच्चों में विकास संबन्धी विकार व उन्हें कैसे कम उम्र में पता लगाया जावे इस विषय पर परामर्श दिया जावेगा। सेमिनार के पश्चात जिला चिकित्सालय के प्रसवोत्तर वार्ड में प्रसूति के पश्चात महिलाओं में होने वाले विकार अवसाद के लिये महिलाओ की जांच कर उन्हें परामर्श भी दिया जावेगा। जिला चिकित्सालय में पदस्थ मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.स्वाति वधना ने अपील की है कि गर्भवती महिला में प्रसूति काल के दौरान तथा प्रसूति के पश्चात महिलाओं में अवसाद विकार या चिडचिडापन जैसे कोई लक्षण हो तथा बच्चों में उम्र के साथ यदि विकास में कुछ रूकावट दिखे तो इस सेमिनार में उपस्थित होकर अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य करें। यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE