BREAKING NEWS
BIG VIDEO : किसानों को मिली राहत, खरीफ फसल के पंजीयन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी इंदौर के.. <<     REPORT : राज्यपाल पटेल ने की सिकल सेल टेस्टिंग.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस ने किया नगरपालिका का घेराव,.. <<     KHABAR : श्री मनसापूर्ण अखाडा जावद के.. <<     BIG BREAKING : नीमच में कलेक्टर कार्यालय के सामने.. <<     VIDEO NEWS: करोड़ों लाड़ली बहनों को आज मिलेगा.. <<     KHABAR : कल होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा की.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने की विधानसभा निर्वाचन 2023 की.. <<     KHABAR : खेल मंत्री ने किया लाल कॉलेज के नवीन भवन.. <<     JOB : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका,.. <<     KHABAR : गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती.. <<     KHABAR : गौरक्षा हिन्दू उत्सव समिति ने किया किया.. <<     BIG VIDEO : आरबीआई की एमपीसी बैठक आज से शुरू, रेपो.. <<     KHABAR : चंद्र ग्रहण के दिन क्षीर पान के संबंध में.. <<     MP WEATHER : एमपी में अक्टूबर में बारिश और.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी के कई जिलों में.. <<     KHABAR : जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध हैं जरूरत मंदों.. <<     BIG VIDEO : नीमच महावीर नगर रेलवे फाटक पर दर्दनाक.. <<     REPORT : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राज्यसभा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 6:20 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, आवेदकों की उपस्थिति में कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन से तीर्थयात्रियों का चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के चयनित 32 तीर्थ यात्री दो जुलाई को वायुयान से प्रयागराज दर्शन हेतु रवाना होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के तहत अंतिम तिथि तक जिले में कुल 143 आवेदकों के द्वारा आवेदन जमा किए गए थे। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर तीर्थयात्रियो का चयन आवेदकों की उपस्थिति में कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से किया गया है।

अपर कलेक्टर अनिल डामोर, डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी हर्षल चौधरी की उपस्थिति में एनआईसी के डीआईओ एमएल अहिरवार के द्वारा कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली का संपादन किया गया है। नवीन कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई उपरोक्त प्रक्रिया के दौरान तहसीलो से आए आवेदको के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।

तीर्थ दर्शन हेतु छह दम्पत्ति चयनित हुए

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वायुयान से तीर्थयात्रा संबंधी पूर्व जारी दिशा निर्देशो में  संशोधन के उपरांत पति-पत्नि जो योजना की समस्त अर्हताओं की पूर्ती करते हैं वे आवेदन कर सकेंगे।

डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी हर्षल चौधरी ने बताया कि विदिशा जिले में तीर्थयात्रियों का चयन कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली से किया गया है जिसमें छह दम्पति परिवार भी चयनित हुए है। अतः वायुयान से दो जुलाई को चयनित दम्पति प्रयागराज तीर्थदर्शन के लिए रवाना होंगे। इस प्रकार जिले के कुल 32 तीर्थयात्रियों में से छह दम्पति अर्थात 12 तीर्थयात्री और शेष अन्य 20 तीर्थयात्री चयन में शामिल है।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी हर्षल चौधरी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वायुयान से प्रयागराज हेतु चयनित सूची में शामिल तीर्थयात्रियों के संबंध में बताया कि छह दम्पति चयनित हुए है उनमें विदिशा शहर के नंदवाना की शीला महेश्वरी, कैलाश महेश्वरी, बंटीनगर की रूकमणी सक्सेना, जगदीश प्रसाद सक्सेना, सिरोंज वार्ड नम्बर 16 की हल्कीबाई, नारायण सिंह, वार्ड 16 की ही प्रेमबाई, चंदन सिंह, सिरोंज वार्ड नम्बर एक की मुन्नीबाई, किशन शर्मा, सिरोंज में वार्ड नम्बर दो की धन्वंतीबाई, गिरिजा शंकर गुजरती शामिल है। इसके अलावा बीस अन्य जो चयनित हुए है उनमें विदिशा शहर की शिवधाम कॉलोनी निवासी लीलादेवी व्यास, पूरनपुरा के अशोक कुमार सोनी, दुर्गानगर के नरेन्द्र कुमार जैन, सिंधी कालोनी के रमेश बाधवानी, लालापुरा रीठा फाटक की आधार श्रीवास्तव, टीलाखेडी के मदनलाल शर्मा, ग्राम नथनपुर के टीकाराम जाटव, ग्राम बरखेडाकछवा के बालमुकुन्द, सिरोंज वार्ड दस की कमलादेवी नामदेव, वार्ड 19 की नन्नीबाई, मानोरा के धारूसिंह, हाटखेडा की रामकुंवर बाई, गुलाबगंज की जमनादेवी रघुवंशी, ग्यारसपुर के तुलाराम कुशवाह, मानोरा के मिश्रीलाल, सिरावदा के जमना प्रसाद, लटेरी झूकरजोगी के धीरज सिंह राजपूत, लटेरी वार्ड नम्बर नौ के हरिचरण भार्गव, गंजबासौदा ईदगाह रोड वार्ड 21 के हरिसिंह राजपूत और शमशाबाद तहसील के ग्राम बेरखेडी किरार निवासी श्यामलाल जाटव चयनित सूची में शामिल है।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी हर्षल चौधरी ने बताया कि नियमानुसार प्रतीक्षा सूची संधारित नहीं की गई है। चयनित कुल 32 तीर्थयात्रियों में से 12 महिला और 20 पुरूष शामिल है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE