BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 6:35 pm
REPORT : मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने ली संयुक्त बैठक, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, बोले- 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले विनियमित कर्मचारियों को नियमित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने सुशासन भवन स्थित सभा ग्रह में सभी नगरीय निकाय एवं अन्य विभागों के साथ एक संयुक्त बैठक कर दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे सफाई कर्मचारी जिनकी 10 वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है तथा वे विनियमित कर्मचारी हैं। उनको 1 माह के भीतर नियमित करें। सभी सफाई कर्मचारियों का 1 से 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करें। 1 तारीख तक सभी कर्मचारियों की पत्र जमा हो जाए। इसके लिए नीचे के तंत्र को ठीक करें। अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत जितने भी केश लंबित है। उन केश में 15 दिवस के भीतर नियुक्ति प्रदान करें। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंसीलाल गुर्जर, हुड़को के संचालक बंसीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, जिला अधिकारी, नगरीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारी, कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।          

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को रखने के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद करें। मध्यप्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को संविदा के आधार पर नियुक्त करें। जितने भी सफाई कर्मचारी है, उनको नियमित कैसे किया जा सकता है। इसके लिए सारे नियम देखें। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मृत्यु होने पर 2 लाख 25 हजार एवं विनियमित कर्मचारी को 1 लाख की राशि प्रदान की जाती है। दैनिक एवं विनियमित दोनों कर्मचारियों को ग्रेजुटी प्रदान करें। सभी कर्मचारियों का ईपीएफ एवं ईएसआई का कटोत्रा करें। यह कार्य 1 माह में पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को पीएफ की डायरी भी प्रदान करें। सफाई कर्मचारियों को मौखिक बोलकर निलंबित न करे। कर्मचारी पर सीधी कार्यवाही न करें। सभी अधिकारी बैठक के दौरान जो निर्देश प्रदान किए गए हैं। उसकी कार्यवाही की 10 दिवस के भीतर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेंगे और जो निर्देश दिए गए उनका सख्ती से पालन करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE