BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2023, 7:59 pm
BIG REPORT : नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाईयों की रोकथाम को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाईयों की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह भी उपस्थित थे।

बैठक में खेती के बीच में अफीम, भांग एवं गांजे की खेती तो नहीं हो रही है इसकी निगरानी रखने के लिये मैदानी क्षेत्र में पदस्थ कृषि एवं राजस्व विभाग के अमले को रिपोर्ट प्राप्त देने के लिये कहा गया। मादक पदार्थो की तस्करी की प्रवृत्ति के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। जिले में अवैध एवं नकली जहरीली शराब के विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिये गये। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों एवं दवाओ के हानिकरक प्रभावों पर जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश सीएमएचओ एवं आबकारी अधिकारी को दिये। मादक पदार्थो का पता लगाने के लिये उपकरणों की आवश्यकताओं का आंकलन कर व्यवस्था करने के निर्देश आबकारी अधिकारी एवं सीएमएचओ को दिये गये। नशे के दुष्प्रभावो के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिये कार्यक्रम आयोजित करने के लिये भी कहा गया। जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं क्षेत्र के थाना प्रभारी समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। तम्बाकु नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार सार्वजनिक स्थल पर ध्रूमपान, गुटका एवं पाउच, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन प्रतिबंधित होने से, कानून का उल्लंघन करने वाले लोगो के विरूद्ध कार्रवाई करने तथा जिले में नशामुक्त केन्द्र खोलने के लिये प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आर.निदारिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, वाणिज्य कर अधिकारी श्री कमल सिंह गुर्जर, श्रमपदाधिकारी श्री आरजी रजक, उद्योग महाप्रबंधक श्रीमती मेघा सुमन, उद्योग भारती के श्री दिनेश तिवारी सहित अन्य उद्योगपति भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE