शाजापुर। ग्राम खरदोन कला मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के बाद पात्र हितग्राही महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरण शुरू कर किया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 8 जून 2023 को ग्राम पंचायत खरदोन कला में लाडली बहना योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसके माध्यम से पंचायत पात्र लाडली बहनाओ को 10 जून से ₹1000 की राशि डाली जाएगी।
इस अवसर महिला बाल विकास सुपरवाईजर संगीता मंडराई, भाजपा के वरिष्ठ नेता जनपद सदस्य विष्णु पाटीदार गुरु, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य व स्वच्छता ग्राही अरुण बरेठा, सचिव मुकेश भिलाला, गोविंद राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ग्राम की लाडली बहना और ग्रामीण जन उपस्थित थे।