बागली। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र का वितरण किया जा रहा है। इसी के चलते बागली विधानसभा के उदयनगर क्षेत्र के गांवों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कर बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे व्दारा महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। उदयनगर क्षेत्र के देवझिरी, निमनपुर, पोटला एवं कांटाफोड़ सहित कई गांवो में कार्यक्रम आयोजित कर विधायक द्वारा महिलाओं को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। विधायक ने कहा कि बागली विधानसभा क्षेत्र ट्राइबल एरिया व आदिवासी क्षेत्र है ऐसे में महिलाओं के लिए योजना अच्छी साकार होगी।