आगर मालवा। हर समय समाज सेवा में तत्पर आओ बनाए अपना स्वर्णिम मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट सराहनीय भूमिका निर्वाहन करने वाले मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने पीपल का पौधा रोपित कर सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। चौहान ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में नवांकुर समितियों के साथ पीपल का पौधा रोपित कर संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन 3 पौधे लगाते है, सभी जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने पौधारोपण के बारे में विस्तार से बताया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई । पौधरोपण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अध्यक्ष दिनेश तिवारी, शिवनारायण आर्य, श्याम पाटीदार, गोविंद सिंह राजपूत, मेंटर्स राधेश्याम जोगचंद ,देवेंद्र जोशी, डॉ मीना स्वर्णकार, नारायण सिंह बगाना उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।