शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन शिवपुरी के प्रशिक्षण हॉल मे पुलिस परिवार के बच्चों के लिये स्टडी एवं लिर्निंग सेंटर की स्थापना की गयी है। जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा किया गया है। इस लर्निंग सेंटर का लाभ शिवपुरी पुलिस परिवार के बच्चों को मिल सकेगा। पुलिस परिवार के बच्चों को लाइब्रेरी, कम्युटर शिक्षा, कम्प्युटर पर हिंदी एवं इंग्लिश टाइपिंग, कैरियर काउंसलिंग एवं विभिन्न विषयों मे कोचिंग आदि के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा, यह सारी सुबिधायें अब पुलिस लाइन मे स्थापित हुए स्टडी एवं लर्निंग सेंटर के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को निरूशुल्क उपलब्ध होंगी।