BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 11:28 am
REPORT : विकास खण्ड रामा की ग्राम पंचायत खरडूबडी में ग्राम सभा का आयोजन, कलेक्टर ने की महिलाओं से चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा विकास खण्ड रामा की ग्राम पंचायत खरडूबडी में महिलाओं से बातचीत की गई। महिलाओं से लाडली बहना सेना के गठन के बारे में बताया गया। महिलाओं से सबंधित जितनी भी योजनाएं है, उनकी जानकारी स्वयं को होना चाहिए। जिससे की दूसरी महिलाओं को भी महिलाओं से संबंधित शासन की योजना की जानकारी प्रदान की जा सके। ताकि अन्य महिलाओं को भी इसका लाभ प्राप्त हो।

कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा महिलाओं से समूह की जानकारी प्राप्त की गई व महिलाओं द्वारा समूह में विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया। डीएम द्वारा महिलाओं से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से मिलने वाले लाभ का किस प्रकार से उपयोग करेंगी पूछा जाने पर महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे 500 रूपये खर्च करेगी एवं 500 रूपये बचत करेगी।

महिलाओं को हुड्डा द्वारा बताया गया कि 10 जून को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि लाडली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस खुशी में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारियों के सबंध में महिलाओं से चर्चा की गई।

इस दौरान महिलाओं द्वारा पानी की समस्या के बारे में बताया गया। हुड्डा द्वारा इस संबंध में नवीन घर निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक का उपयोग करने को कहा गया। जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि हो सके।

कलेक्टर हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना ग्राम पंचायत पारा में महिलाओं से बातचीत की गई। महिलाओ द्वारा लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा गया कि हम इस पैसे को घर की उपयोगरी जरूरतों में खर्च करेगे। हुड्डा द्वारा महिलाओं का सीखों कमाओं योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससें की 18 से 29 साल के व्यक्तियों को रोजगार मिल सके व वे आत्मनिर्भर बने।

साथ ही महिलाओं को बच्चों को समर कैम्प में भेजने को कहा साथ ही सिकल सेल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लड़का-लड़की शादी से पूर्व सिकल सेल की जांच अवश्य कराये ताकि भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE