झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचन नामावली का अन्तिम प्रकाशन 04 अक्टूबर, 2023 की नामावलियों का पुनरीक्षण के संबंध में बुधवार को सायं कलेक्टर सभाकक्ष, झाबुआ में प्रैस वार्ता आयोजित की गई है।
2023 चुनाव को लेकर अब निर्वाचन विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरु कर दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तन्वी हुड़्डा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पहली बार वोट करने वाले युवाओ को लेकर जानकारी साँझा की है। जिसमें 1 अक्टूबर, 2023 तक जो युवा 18 वर्ष की आयु सीमा में आ रहे है। उन युवाओं को लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है, ताकि इस बार चुनाव में युवा अपने महत्वपूर्ण वोट कर सके। वही मीडिया के माध्यम से आमजनो तक इस महत्पूर्ण जानकारी पहुंचाने की अपील भी की है। युवाओ को लेकर प्रशासन की और से तैयारियां की जानकारी भी साँझा की गई है।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अमनव वैष्णव, एडीएम एस.एस. मुजाल्दा, संबंधित अधिकारीगण एवं प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।