BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 12:02 pm
BIG NEWS : सवा करोड़ लाड़ली बहनों को लाभान्वित करने जुटी टीम मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री चौहान को जिलों में हुए नवाचारों की दी गई जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली योजना होगी। योजना के बेहतर अमल के लिए टीम मध्यप्रदेश ने जुट कर कार्य किया है। करीब सवा करोड़ बहनों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए जिलों में किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं। सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मिल कर योजना को नया आयाम दे रहे हैं। योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र बहनों को मिले, जिससे योजना के लिए राशि अंतरण का कार्य निर्धारित तिथि 10 जून से बिना बाधा के हो जाए और बहनों को राशि प्राप्त होने लगे, इसके लिए जिलों में अनेक तरह के नवाचार भी किए गए। बुधवार देर रात को हुई समीक्षा बैठक में जन-प्रतिनिधियों और कलेक्टर्स ने योजना क्रियान्वयन के लिये किये गये नवाचारों से अवगत कराया।

जिलों में हुए नवाचार-

कलेक्टर दतिया ने बताया कि व्हाट्सएप पर भी लाड़ली बहनों के ग्रुप बनाए गए हैं। आठ जून को ग्राम सभा के बाद बहनें सामाजिक क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का संकल्प लें, ऐसी रूपरेखा बनाई गई। योजना से बहनों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख विभिन्न मंचों पर किया गया। इसी तरह 9 जून को दतिया जिले में सितोलिया और स्थानीय खेल होंगे। इन्हें आनंद उत्सव का नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं के समूह घर से व्यंजन बना कर लाएंगे और मिल-बैठ कर साथ खाएंगे। इससे हितग्राही बहनों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित होंगे। नगरीय क्षेत्रों में बैंड और डीजे से उत्सव का वातावरण बनाया जाएगा।

उज्जैन जिले के जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़ी पंचायतों में बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के अवसर पर नुक्कड़ नाटक किए गए। हितग्राहियों के निवास पर लाड़ली बहना का चित्र/फ्लेक्स प्रदर्शित कर योजना को प्रचारित किया जा रहा है।

टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर और जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि 10 जून के कार्यक्रम के लिए साफों का प्रबंध किया गया है, जो कार्यक्रम में अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को पहनाए जाएंगे। साथ ही लोकगीतों का कार्यक्रम भी होगा। बहनों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल दिए गए हैं।

बुरहानपुर जिले के जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले नारों का उपयोग किया गया है। लाड़ली बहना योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँच चुकी है।

मंदसौर कलेक्टर ने जिले में हुए नवाचारों की जानकारी दी। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वार्डों और ग्रामों में कलश यात्रा और दीपोत्सव की पहल की गई है। जिले में बड़ी संख्या में दीवार लेखन का कार्य हुआ है

विधायक उमाकांत शर्मा ने विदिशा जिले में भी नवाचार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को योजना के स्वीकृति-पत्रों के वितरण के दौरान सम्मान स्वरूप साफा बांधा गया। हल्दी से पाँव पखारे गए और आशीर्वाद लिया गया। गाँव में भी महिलाओं को साफा बांधा गया। बताशों का वितरण किया गया। आगामी 10 जून को भी बहनों के पाँव पखारे जाएंगे। साथ ही रोशनी की जाएगी और आतिशबाजी भी होगी।

राजधानी भोपाल में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। नवाचारों में 10 जून को विभिन्न चौराहों की विशेष साज-सज्जा करने की तैयारी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE